बिल्सी में अधिवक्ताओं ने एसडीएम प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बिल्सी बार एसोसिएशन ने शनिवार को एसडीएम पर भ्रष्टाचार और अभद्रता का आरोप लगाते हुए मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के स्थानांतरण तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है।