अटेर: गोहद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहर की पटरी के पीछे से बाइक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की
Ater, Bhind | Oct 18, 2026 भिण्ड। जिले के गोहद थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।