बल्लबगढ़: सेक्टर 6 स्थित कार्यालय पर विद्युत विभाग के कार्यकारी अभियंता के किया गया प्रदर्शन और सौंपा मांग पत्र
आज यूनिट प्रधान गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में सेक्टर 6 स्थित कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर कर्मचारी नेता और कर्मचारियों ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया और एक मांग पत्र सोपा। जिसमें उनकी मूलभूत सुविधाएं लिखी हुई थी। हालांकि कार्यकारी अभियंता की तरफ से उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला, जिसके चलते यहां मौजूद कर्मचारी और उनके नेताओं में रोज व्याप्त दिखाई दिया।