बल्लबगढ़: स्कूटी से शराब तस्करी करते एक आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गांव झाडसेंतली के पास से किया गिरफ्तार, सात पेटी शराब की बरामद
स्कूटी से सात पेटी अवैध देसी शराब ले जाते हुए एक आरोपी को क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र की टीम ने गांव झाडसेंतली के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित 20 वर्षीय के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने अदालत में पेश कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है।