बल्लबगढ़: सेक्टर 30 में अपने आप को पुलिस अधिकारी बताकर अवैध वसूली करने का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी नवीन कुमार की टीम ने अपने आपको पुलिस अधिकारी बताकर सेक्टर 12 स्थित एक मॉल में सपा सेंटर चलाने वालों से अवैध वसूली करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी का नाम असलम उर्फ पप्पू है। जो फरीदाबाद के गांव पाली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सपा केंद्र संचालकों से वसूले गए ₹4000 भी बरामद कर लिए हैं।