पचरुखी: भवानी मोड़ के पास विद्युत की चपेट में आने से युवक झुलसा, हालत गंभीर
पचरुखी भवानी मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर साढ़े बारह बजे विद्युत की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। जख्मी युवक को पुलिस की मदद से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा की गई। इसके बाद उसकी गंभीर स्थिति के मद्देनजर उसे सिवान सादर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।