पचरुखी: हरिहरपुर लालगढ़ से ट्रांसफार्मर कॉइल चोरी मामले में एक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
जीबी नगर तरवारा थाना पुलिस ने सोमवार को दोपहर दो बजे ट्रांसफार्मर कॉइल चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार चोर भलुआड़ा निवासी स्व मितराज यादव का पुत्र नीतीश कुमार है। वहीं चार अन्य चोरों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।