पचरुखी: नारायणपुर में ऑर्केस्ट्रा देखने के मामले में जीरादेई डायल 112 के दो पुलिसकर्मी निलंबित
पचरुखी थाना क्षेत्र के नारायणपुर में ऑर्केस्ट्रा देखने को लेकर जीरादेई थाना के डायल 112 दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बताया जाता है कि 10 मई को सोशल मीडिया में नर्तकी का डांस देखते दो पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हुआ। सिवान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के आलोक में अनु०पु०पदा० सदर 02 द्वारा उक्त वायरल वीडियो का जांच एवं सत्यापन किया गया।