पचरुखी: मोहम्मदपुर मोड़ के पास से कार और भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
पचरुखी पुलिस ने मंगलवार की दोपहर दो बजे मोहम्मदपुर के समीप बाईपास सड़क से मारुति सुजुकी कार में चुराकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया। पुलिस द्वारा 255 लीटर शराब बरामद की गई। साथ ही शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार कारोबारी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी कृष्ण चौधरी का पुत्र दीपक कुमार है।