लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
आरा। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 8 अक्टूबर की सुबह 7 बजे लोकनायक जयप्रकाश स्मारक परिसर में माल्यार्पण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ जेपी सेनानी रमाकांत ठाकुर ने की। संचालन रंगकर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. विश्वनाथ चौधरी ने किया।
Arrah, Bhojpur | Oct 8, 2026