*बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील के 11 मामलों की सुनवाई, 05 मामलों का निष्पादन*
भोजपुर, 08 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा द्वारा आज बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के अंतर्गत द्वितीय अपील के कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल एवं समाज कल्याण विभाग से संबंधित मामले शामिल थे।
सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक मामले की विस्तृत समीक्षा करते हुए अपीलार्थियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं तथा संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। मामलों के निस्तारण में उत्पन्न परिस्थितियों एवं उपलब्ध अभिलेखों की भी समीक्षा की गई। सुनवाई के क्रम में कुल 05 मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को शेष लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक मामले का नियमानुसार प्रभावी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
सुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
@iprdbihar
Bhojpur, Bihar | Oct 8, 2026