मोहर्रम के पर्व को शांतिपूर्वक सद्भाव एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर आज संध्या में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस लाइन से एरिया डोमिनेंस अंतर्गत बाइक से मार्च निकाला गया। बाइक मार्च कचहरी चौक,थाना चौक,सदर अस्पताल के सामने से होते हुए गांधी चौक तक निकल गया। मार्च में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी शामिल थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police
25 views | East Champaran, Bihar | Jun 25, 2026