*जून चक्र के पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत*
- डीएम ने महादलित टोले से की पोलियो अभियान की शुरुआत
मोतिहारी, 28 जून 26
जिले में जून चक्र 2026 के पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के द्वारा बरियारपुर के वार्ड 44 महादलित टोला में कार्यक्रम का किया गया जहाँ उद्घाटन स्थल पर फीता काटकर जिलाधिकारी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जिलाधिकारी ने सिद्धांत, शिवांश और रूद्रा को पोलियो की खुराक दिया।उन्होंने बताया कि पोलियो मुक्त भारत के लिए जरूरी है कि - पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक हर हाल में उपलब्ध हो। वहीं डब्लूएचओ के मनोज तुमराडा ने बताया कि 1863 घर घर भ्रमण के लिए जबकि 275 ट्रांजिट टीम लगाया गया है। कार्यक्रम 28 जून से 2 जुलाई तक चलेगा। उद्घाटन में मौजूद सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार तथा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की गंभीरता से मॉनिटरिंग की जाएगी। ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।
मामलों को लेकर बरती जा रही है चौकसी:
पाकिस्तान, नेपाल जैसे पड़ोसी देश में में पोलियो संक्रमण का मामला के बाद पूरे देश में इसे लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है। गौरतलब है कि दुनिया के देशों में पोलियो का वायरस मिलने के बाद बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में इसके प्रसार का खतरा बरकरार है। बाहरी राज्यों में बसे लोगों का बिहार आगमन होता है। लिहाजा जिला सहित राज्य के अन्य हिस्सों में इसे लेकर विशेष एहतियात बरती जा रही है। जिले के सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने कहा कि बाहरी लोगों से आग्रह है कि स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करें एवं अपने बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।
कार्यक्रम में राजेश तिवारी, गुंजा कुमारी, डॉ धर्मेन्द्र, डॉ हर्षिता नरोत्तम कुमार, अरुणदुबे इत्यादि मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department