पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज आदर्श ग्राम पंचायत राज, सिसवा पूर्वी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार और एडीएम pgro श्री शैलेंद्र कुमार भारती सहित जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री राम जनम पासवान भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण, पंचायत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आजीविका, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जन-जागरूकता एवं योजनाओं के स्टॉल का अवलोकन किया गया और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायत का संकल्प है कि प्रत्येक परिवार तक विकास की रोशनी पहुँचे, हर महिला आत्मनिर्भर बने, हर बेटी शिक्षित हो और हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले।
आयोजन में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों को पंचायत के मुखिया द्वारा धन्यवाद दिया गया।
“सशक्त महिला – समृद्ध पंचायत, विकसित गाँव – सशक्त भारत।”
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar