पोलायकलां: पोलाय कलां पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान में अवैध हूटर-ब्लैक फिल्म हटवाई, चालानी कार्रवाई भी की
पोलायकलां। जिले में सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार दोपहर 3 बजे पोलायकलां पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और दस्तावेज के वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किए गए। अवैध हूटर, काली फिल्म और "प्रेस", "पुलिस" जैसे भ्रामक शब्द भी हटवाए गए।