रावतसर: रावतसर में अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में की चोरी, रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
पुलिस से बुधवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में राकेश कुमार कुम्हार निवासी चक 4 आर डब्ल्यू एम रावतसर ने मामला दर्ज करवाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति सिनेमा हॉल के पास वार्ड नंबर 23 रावतसर में स्थित उसकी दुकान में रात्रि के समय घुसकर नगदी व कागजात चोरी कर ले गया है रावतसर पुलिस ने संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया है।