बिहार: चलती ट्रेन की खिड़की से झपट्टा मार रहा था मोबाइल चोर, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; कई किलोमीटर लटका रहने के बाद रतनपुर स्टेशन के पास गिरा
बिहार: भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में मोबाइल छिनतई की कोशिश कर रहे एक शातिर चोर को यात्रियों की मुस्तैदी के कारण भारी पड़ गया।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन की खिड़की से यात्री का मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहे झपटमार को यात्रियों ने देख लिया और तुरंत उसका हाथ पकड़ लिया। ट्रेन चलने लगी और यात्रियों ने चोर का हाथ नहीं छोड़ा, जिससे शातिर चोर चलती ट्रेन की खिड़की के बाहर हवा में लटक गया।
यात्रियों की पकड़ में फंसा चोर कई किलोमीटर तक ट्रेन की खिड़की से बाहर ही लटका रहा। आखिरकार, रतनपुर स्टेशन से आगे बढ़ने पर वह खिड़की से छूटकर नीचे जा गिरा। इस घटना का पूरा वीडियो ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026