लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: तेल निकालने वाली मशीन में फंसा युवती का हाथ, हालत गंभीर
लखीमपुर खीरी के शाहिदपुर गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गांव में स्थित देवी दयाल के कोल्हू पर सरसों से तेल निकालने वाली मशीन के पास खड़ी साक्षी नाम की युवती भीषण हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी के अनुसार, साक्षी मशीन से हाथ के जरिए खली निकालने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उसके हाथ में पहना कड़ा मशीन के बोल्ट में फंस गया और देखते ही देखते उसका पूरा हाथ मशीन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटनास्थल पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद साक्षी को मशीन से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि युवती गंभीर रूप से घायल है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह हादसा मशीनरी के आसपास काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की सीख देता है।
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026