लखीमपुर खीरी में तमंचा दिखाकर युवक को दौड़ाने का वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेला तुर्सिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ 20 सितंबर को एक युवक को कथित तौर पर हाथ में तमंचा लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ाया गया।
पीड़ित का दावा है कि उसने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया था। इसके बावजूद मोहम्मदी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से पीड़ित पक्ष में भारी नाराजगी है।
तमंचा दिखाकर दौड़ाने का वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित लगातार पुलिस से न्याय और उचित कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं, शिकायत और वीडियो सबूत होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026