हरदोई में चंद्रशेखर आजाद के आगमन पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक, दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित
हरदोई। भीम आर्मी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के जनपद आगमन के अवसर पर हरदोई में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस दौरान आजाद समाज पार्टी ने जिले की दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की।
गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र (157, सुरक्षित) से भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष करन पासी को प्रत्याशी घोषित किया गया, जबकि सांडी विधानसभा क्षेत्र (158) से डॉ. जयप्रकाश रावत को विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी बनाया गया।
वही विधानसभा 155 शाहाबाद से संभावित प्रत्याशी राहुल गौतम हरदोई की भी हुई चर्चा
विधानसभा 161 संडीला से आलोक सिंह अर्कवंशी को सम्म्भवित प्रत्याशी होने की हुई घोषणा
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी अमित गौतम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुस्लिम भाईचारा कमेटी के मंडल प्रभारी सोहेल सिद्दीकी मौजूद रहे।
चंद्रशेखर आजाद के जनपद आगमन के अवसर पर आयोजित इस बैठक में उनके नेतृत्व वाले संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सामाजिक सरोकारों और आगामी चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद गौतम, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मूलचन्द्र आजाद, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष करन पासी, डॉ. जयप्रकाश रावत, नरेश गौतम, जिला मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार रितेश पासी, संजीत पासी, राहुल पासी, प्रियांशु पासी, राजकुमार, प्रकाश कुमार पासी, अनुपम कुमार, आशीष पासी, आकाश जाटव, महेंद्र फौजी, श्याम सुंदर समेत तमाम कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
City News 24 Live | हरदोई
#bhimarmychief #NewsUpdate #PoliticalNews #UpdateNews #upnewstoday #UttarPradeshNews
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026