Public App Logo
Jansamasya
Viralreels
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image
image

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरूवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 33 लाख 92 हजार से अधिक हितग्राहियों और वृद्धजनों के बैंक खाते में 203.56 करोड़ से अधिक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरित की। इस मौके पर नीमच के एनआईसी कक्ष में एडीएम श्री बी.एस.कलेश, उप संचालक सामाजिक न्‍याय सुश्री श्रुति‍ भयडिया सहित जिले के हितग्राही उपस्थित थे। #Neemuch Mera Neemuch CM Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

MORE NEWS

हनुमंत्या व्यास में ग्रामीणों की पेयजल समस्या का हुआ त्वरित निराकरण 
====================================
ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त कर कलेक्टर को दिया धन्यवाद
====================================
विकासखण्ड नीमच के अंतर्गत ग्राम हनुमंत्या व्यास, ग्राम पंचायत भाटखेडा के ग्रामीणों द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था न होने एवं चौकीदार-सरपंच द्वारा पानी बेचने की शिकायत कलेक्टर नीमच के समक्ष 19 जून 2026 को प्रस्तुत की गई थी। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर टी.एल.में कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड नीमच को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। 
      लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री व मैदानी अमले ने ग्राम का मौका निरीक्षण व ग्रामीणों से संवाद किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री के श्री दीपेश वास्पत ने बताया, कि निरीक्षण में पाया गया कि, शासकीय कुआं से चौकीदार व नलचालक द्वारा रोड निर्माण ठेकेदार को पानी दिया जा रहा था। उन्हें निर्देशित किया गया, कि कुआं का पानी केवल पेयजल हेतु उपयोग हो। भविष्य में ऐसा पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही होगी।  
      नलजल योजना का विद्युत ट्रांसफार्मर जलने व मोटर पंप खराब होने से पेयजल समस्या उत्पन्न हुई थी। विद्युत विभाग से समन्वय कर, नवीन ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया तथा ग्राम पंचायत द्वारा मोटर पंप का सुधार कर पुनः स्थापित किया गया। पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से चालू होने पर ग्रामवासियों ने संतुष्टि जाहिर करते हुए कलेक्टर नीमच को धन्यवाद दिया है।
#Neemuch
Mera Neemuch 
#Jal_Jeevan_Mission
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

हनुमंत्या व्यास में ग्रामीणों की पेयजल समस्या का हुआ त्वरित निराकरण ==================================== ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त कर कलेक्टर को दिया धन्यवाद ==================================== विकासखण्ड नीमच के अंतर्गत ग्राम हनुमंत्या व्यास, ग्राम पंचायत भाटखेडा के ग्रामीणों द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था न होने एवं चौकीदार-सरपंच द्वारा पानी बेचने की शिकायत कलेक्टर नीमच के समक्ष 19 जून 2026 को प्रस्तुत की गई थी। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर टी.एल.में कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड नीमच को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री व मैदानी अमले ने ग्राम का मौका निरीक्षण व ग्रामीणों से संवाद किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री के श्री दीपेश वास्पत ने बताया, कि निरीक्षण में पाया गया कि, शासकीय कुआं से चौकीदार व नलचालक द्वारा रोड निर्माण ठेकेदार को पानी दिया जा रहा था। उन्हें निर्देशित किया गया, कि कुआं का पानी केवल पेयजल हेतु उपयोग हो। भविष्य में ऐसा पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही होगी। नलजल योजना का विद्युत ट्रांसफार्मर जलने व मोटर पंप खराब होने से पेयजल समस्या उत्पन्न हुई थी। विद्युत विभाग से समन्वय कर, नवीन ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया तथा ग्राम पंचायत द्वारा मोटर पंप का सुधार कर पुनः स्थापित किया गया। पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से चालू होने पर ग्रामवासियों ने संतुष्टि जाहिर करते हुए कलेक्टर नीमच को धन्यवाद दिया है। #Neemuch Mera Neemuch #Jal_Jeevan_Mission Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी.पंजीयन एवं स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा 
=================================
कलेक्‍टर ने जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की समीक्षा में दिए निर्देश
=================================
जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की शतप्रतिशत ए.एन.सी. पंजीयन कर, उनका स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन सुनिश्चित करें। सेक्‍टर सुपरवाईजर एवं सेक्‍टर मेडिकल आ‍फीसर क्षेत्र की हर एक गर्भवती महिलाओं का पंजीयन पोर्टल पर करवाकर, एच.आर.पी.डब्‍ल्‍यू. उच्‍च जोखिम गर्भवती महिलाओं को आवश्‍यक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध करवाकर उनका प्रबंधन सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी शासकीय चिकित्‍सा संस्‍थाओं के प्रभारी चिकित्‍सकों, बी.एम.ओ. और सेक्‍टर सुपरवाईजरों को दिए। 
     बैठक में जिला मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री श्रुति भयडिया एवं सभी स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 
      बैठक में बताया गया, कि जिले में 19 नवीन शासकीय चिकित्‍सकों की पद स्‍थापना हो गई है। इससे स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में काफी सुधार आएगा और नागरिकों को उपचार सुविधाए मिलेगी। 
      कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि नव नियुक्‍त चिकित्‍सकों के जिला चिकित्‍सालय नीमच में बारी बारी से एक-एक सप्‍ताह का (एचआरपीडब्‍ल्‍यू) उच्‍च जोखिम गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिलाए, जिससे कि वे अपनी संस्‍था में एचआरपीडब्‍ल्‍यू का बेहतर प्रबंधन, स्‍थानीय स्‍तर पर कर सके। कलेक्‍टर ने इस संबंध में मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को प्रशिक्षण का रोस्‍टर बनाकर आदेश जारी करने के निर्देश दिए। 
     बैठक में ए.एन.सी.पंजीयन की समीक्षा करते हुए सभी सेक्‍टर अधिकारियों को निर्देशित किया, कि सभी ए.एन.सी.पंजीकृत महिलाओं की जिनकी समग्र सीडिंग शेष है। नामजद सूची तैयार कर एसडीएम, सीएमओ, जनपद सीईओ से समन्‍वय कर उनकी समग्र आईडी बनवाए एवं ए.एन.सी.का पंजीयन पोर्टल पर सुनिश्चित करवाए। सभी बी.एम.ओ.को ए.एन.सी. पंजीयन बढाने एवं एनीमिक महिलाओं को सभी आवश्‍यक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाए प्रदान कर उनका एचआरपीडब्‍ल्‍यू प्रबंधन करने के निर्देश भी दिए गये। 
      कलेक्‍टर ने मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देश दिए, कि वे ए.एन.सी.पंजीयन में 70 प्रतिशत से कम उपलब्‍धी वाले सेक्‍टर सुपरवाईजरों को कारण बताओं नोटिस जारी करें। उन्‍होने निर्देश दिए, कि मॉडरेड एनिमिया, ए.एन.सी.जांच पंजीयन एवं प्रबंधन में रूची लेकर कार्य नहीं करने वाले, अपेक्षित कम प्रगति वाले सीएचओ ए.एन.एम.के द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यो की नामजद रिर्पोट तैयार कर सात दिवस में कलेक्‍टर को प्रस्‍तुत करें।  
#Neemuch
Mera Neemuch 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी.पंजीयन एवं स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा ================================= कलेक्‍टर ने जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की समीक्षा में दिए निर्देश ================================= जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की शतप्रतिशत ए.एन.सी. पंजीयन कर, उनका स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन सुनिश्चित करें। सेक्‍टर सुपरवाईजर एवं सेक्‍टर मेडिकल आ‍फीसर क्षेत्र की हर एक गर्भवती महिलाओं का पंजीयन पोर्टल पर करवाकर, एच.आर.पी.डब्‍ल्‍यू. उच्‍च जोखिम गर्भवती महिलाओं को आवश्‍यक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध करवाकर उनका प्रबंधन सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी शासकीय चिकित्‍सा संस्‍थाओं के प्रभारी चिकित्‍सकों, बी.एम.ओ. और सेक्‍टर सुपरवाईजरों को दिए। बैठक में जिला मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री श्रुति भयडिया एवं सभी स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया, कि जिले में 19 नवीन शासकीय चिकित्‍सकों की पद स्‍थापना हो गई है। इससे स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में काफी सुधार आएगा और नागरिकों को उपचार सुविधाए मिलेगी। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि नव नियुक्‍त चिकित्‍सकों के जिला चिकित्‍सालय नीमच में बारी बारी से एक-एक सप्‍ताह का (एचआरपीडब्‍ल्‍यू) उच्‍च जोखिम गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिलाए, जिससे कि वे अपनी संस्‍था में एचआरपीडब्‍ल्‍यू का बेहतर प्रबंधन, स्‍थानीय स्‍तर पर कर सके। कलेक्‍टर ने इस संबंध में मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को प्रशिक्षण का रोस्‍टर बनाकर आदेश जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में ए.एन.सी.पंजीयन की समीक्षा करते हुए सभी सेक्‍टर अधिकारियों को निर्देशित किया, कि सभी ए.एन.सी.पंजीकृत महिलाओं की जिनकी समग्र सीडिंग शेष है। नामजद सूची तैयार कर एसडीएम, सीएमओ, जनपद सीईओ से समन्‍वय कर उनकी समग्र आईडी बनवाए एवं ए.एन.सी.का पंजीयन पोर्टल पर सुनिश्चित करवाए। सभी बी.एम.ओ.को ए.एन.सी. पंजीयन बढाने एवं एनीमिक महिलाओं को सभी आवश्‍यक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाए प्रदान कर उनका एचआरपीडब्‍ल्‍यू प्रबंधन करने के निर्देश भी दिए गये। कलेक्‍टर ने मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देश दिए, कि वे ए.एन.सी.पंजीयन में 70 प्रतिशत से कम उपलब्‍धी वाले सेक्‍टर सुपरवाईजरों को कारण बताओं नोटिस जारी करें। उन्‍होने निर्देश दिए, कि मॉडरेड एनिमिया, ए.एन.सी.जांच पंजीयन एवं प्रबंधन में रूची लेकर कार्य नहीं करने वाले, अपेक्षित कम प्रगति वाले सीएचओ ए.एन.एम.के द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यो की नामजद रिर्पोट तैयार कर सात दिवस में कलेक्‍टर को प्रस्‍तुत करें। #Neemuch Mera Neemuch Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासनिक टीम ने जारोली टावर व पटेल प्लाजा का किया निरीक्षण 
================================
अग्निशमन यंत्र व प्रवेश-निकासी द्वार अलग-अलग रखने के दिए निर्देश
================================
देश के विभिन्न स्थानों पर कोचिंग सेंटर व बहुमंजिला इमारतों में हुई आगजनी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन बुधवार को मुस्तैद रहा।  
     बुधवार 24 जून को एसडीएम श्री पराग जैन, यातायात थाना प्रभारी श्री सोनू बडगूजर एवं नगर पालिका नीमच की मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने जामा मस्जिद के सामने स्थित जारोली टावर एवं पटेल प्लाजा का निरीक्षण किया।  
◾निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश: जारोली टावर के बेसमेंट में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, कोचिंग सेंटर में अग्निशमन यंत्र स्थापित करने तथा प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग करने के निर्देश दिए।  
    पटेल प्लाजा-मे नए गेम जोन में अग्निशमन यंत्र स्थापित करने एवं प्रवेश व निकासी की व्यवस्था अलग-अलग करने के निर्देश दिए।  
       मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया, कि निरीक्षण दौरान तहसीलदार श्री संजय मालवीय सहित नगर पालिका अमला भी उपस्थित था। टीम ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को फायर सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है।
#Neemuch
Mera Neemuch 
Department of Urban Development & Housing MP 
Jansampark Madhya Pradesh

फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासनिक टीम ने जारोली टावर व पटेल प्लाजा का किया निरीक्षण ================================ अग्निशमन यंत्र व प्रवेश-निकासी द्वार अलग-अलग रखने के दिए निर्देश ================================ देश के विभिन्न स्थानों पर कोचिंग सेंटर व बहुमंजिला इमारतों में हुई आगजनी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन बुधवार को मुस्तैद रहा। बुधवार 24 जून को एसडीएम श्री पराग जैन, यातायात थाना प्रभारी श्री सोनू बडगूजर एवं नगर पालिका नीमच की मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने जामा मस्जिद के सामने स्थित जारोली टावर एवं पटेल प्लाजा का निरीक्षण किया। ◾निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश: जारोली टावर के बेसमेंट में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, कोचिंग सेंटर में अग्निशमन यंत्र स्थापित करने तथा प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग करने के निर्देश दिए। पटेल प्लाजा-मे नए गेम जोन में अग्निशमन यंत्र स्थापित करने एवं प्रवेश व निकासी की व्यवस्था अलग-अलग करने के निर्देश दिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया, कि निरीक्षण दौरान तहसीलदार श्री संजय मालवीय सहित नगर पालिका अमला भी उपस्थित था। टीम ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को फायर सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है। #Neemuch Mera Neemuch Department of Urban Development & Housing MP Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरूवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 33 लाख 92 हजार से अधिक हितग्राहियों और वृद्धजनों के बैंक खाते में 203.56 करोड़ से अधिक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरित की। इस मौके पर नीमच के एनआईसी कक्ष में एडीएम श्री बी.एस.कलेश, उप संचालक सामाजिक न्‍याय सुश्री श्रुति‍ भयडिया सहित जिले के हितग्राही उपस्थित थे। #Neemuch Mera Neemuch CM Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh - Neemuch News