पीलीभीत: दियोरिया थाने में पंजीकृत नाबालिग के साथ छेड़छाड़, गाली गलौज व मारपीट करने के मामले में अभियुक्त को हुई 4 साल की सजा
दियोरिया थाने में पंजीकृत नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़, गाली गलौज और मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को न्यायालय ने दोषी मानते हुए 4 साल कारावास सजा सुनाई है। आरोपी पर ₹10000 का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। पीलीभीत पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है।