पीलीभीत: महिला अधिवक्ता पर आरोपी ने किया अश्लील कमेंट, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी सुनगढ़ी थाने में मुकदमा दर्ज
थाना कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला अधिवक्ता ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि सैयद दानिश अली पुत्र साजिद अली निवासी मोहल्ला भूरे खां आए दिन अश्लील फब्तियां कसता है। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि लेखराज चौराहे के पास महिला अधिवक्ता ने आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान काफी भीड़ एकत्र हो गई। इस पर आरोपी ने हत्या कर देने की धमकी दी।