पीलीभीत: गांव पजाबा में पत्नी की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी भावना भारती का विवाह फरवरी 2023 में पजाबा निवासी अजय भारती के साथ हुआ था। 24 अक्टूबर की रात में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।मायके पक्ष के लोगों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था।पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।गुरुवार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।