पीलीभीत: गजरौला कस्बे में ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
गजरौला कस्बे में गुरुवार सुबह एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई बताया जा रहा है कि गाजीपुर मुगल गांव का रहने वाला जावेद ट्रैक्टर ट्रॉली पर गन्ना लेकर बरखेड़ा से गजरौला होते हुए पीलीभीत आ रहा था। इस दौरान रास्ते में सड़क दुर्घटना हो गई और ट्रैक्टर चालक जावेद की दर्दनाक मौत हो गई।