पीलीभीत: सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में परिजनों ने सुनगढ़ी थाने के बाहर शव रखकर लगाया जाम, पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी विशाल सैनी की स्कूटी को रेलवे स्टेशन के समीप कार सवार युवक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बृहस्पतिवार को परिजनों ने सुनगढ़ी थाने के गेट पर शव रखकर जाम लगा दिया।