पीलीभीत: पति पर मारपीट का आरोप,सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज
बरेली जनपद के फरीदपुर कस्बे की निवासी संतोष कुमारी ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में अपने पति रोहित कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है पूरे मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष संजीव शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।