पटना ग्रामीण: दीघा रिसोर्ट में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मजदूर यूनियन के समर्थन की जानकारी दी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद रविवार शाम करीब 4:00 बजे इस बात की जानकारी दी है कि इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं के द्वारा यह तय किया गया है की 20 मई को मजदूर यूनियन जो हड़ताल कर रहे हैं उसका समर्थन इंडिया गठबंधन के द्वारा किया जाएगा।इसके लिए हर जिला मुख्यालय पर इंडिया गठबंधन के नेता मजदूर यूनियन का समर्थन करने के लिए मौजूद रहेंगे।