पटना ग्रामीण: दीघा रिसोर्ट में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, मजदूरों की हड़ताल को मिला समर्थन
इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद रविवार शाम करीब 4:30 बजे इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता मनोज झा ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई को मजदूरों का हड़ताल है और इस हड़ताल का इंडिया गठबंधन भी समर्थन कर रही है। इस हड़ताल में मजदूरों के साथ इंडिया गठबंधन के नेता भी शामिल होंगे।