पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र से वाहन चोर गिरोह के 7 अभियुक्त गिरफ्तार, 21 बाइक बरामद
दीदारगंज थाना क्षेत्र के निजामपुर बगीचा के पास से चोरी के तीन बाइक को बरामद करते हुए 6 अभियुक्तों को 3 मई को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर भी छापेमारी कर एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और 18 बाइक को भी बरामद किया गया। रविवार शाम 4:29 बजे मामले की जानकारी पटना रूरल SP विक्रम सिहाग ने दी है।