पटना ग्रामीण: श्री कृष्णा पुरी थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
फरवरी 2025 में श्री कृष्णा पुरी थाना क्षेत्र में एक पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने के संबंध में श्री कृष्णा पुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 3 मई को एक अभियुक्त को हाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। रविवार सुबह 11:16 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने दी है।