पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्र खेल परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए PM ने भोजपुरी में खिलाड़ियों का किया अभिनंदन
पाटलिपुत्र खेल परिसर में रविवार शाम 6:00 बजे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मसाला जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का भोजपुरी भाषा में अभिनंद किया।