पटना ग्रामीण: पटना DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, NEET 2025 की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई
पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने NEET 2025 के परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। रविवार शाम 4:26 पर मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन के द्वारा दी गई है। पूरे पटना जिले में कुल 96 केंद्रों पर NEET 2025 की परीक्षा आयोजित की गई थी।