बक्सर: डीएम ने मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण केंद्र, नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया
Buxar, Buxar | Oct 13, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव तैयारियों के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉक्टर विद्यानंद सिंह एवं डीडीसी आकाश चौधरी ने बक्सर स्थित नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय प्रशिक्षण केंद्र का प्रशासनिक निरीक्षण किया गया। इस केंद्र पर द्वितीय एवं तृतीय मतदान कर्मियों (पी2/पी3) का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। डीएम ने प्रशिक्षण की समग्र व्यवस्था का निरीक्षण किया।