कोल: भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी अध्यक्ष का अलीगढ़ में जोशीला स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल
Koil, Aligarh | Jan 25, 2026 बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी प्रदेश अध्यक्ष का अलीगढ़ में जोशीला स्वागत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष महेश चौधरी दिल्ली से अलीगढ़ होते हुए वृंदावन के लिए जा रहे थे। जानकारी मिलने पर जिला अध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला और अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम कार्यकर्ताओं के साथ जेवर टोल प्लाजा पर पहुंच गए।