फायनल रिहर्सल का अपर कलेक्टर ने लिया जायजा
..
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शामिल परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास का गुरूवार 13 अगस्त को अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
फायनल रिहर्सल के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी के साथ सफेद रंग की जिप्सी वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।
अपर कलेक्टर श्री डामोर ने बारिश को ध्यानगत रखते हुए परेड ग्राउण्ड पर वाटर पूफ्र टेन्ट लगाए जाने, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम की लयबद्धता में विलम्ब ना हो के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी ने परेड के सदस्यों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। वही पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा का जायजा लिया। उन्होंने संबंधितों को नियत समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। #JansamparkMP #vidisha