पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने 2 लीटर स्प्रिट और 30 लीटर चुलाई शराब के साथ एक ई-रिक्शा में दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पीपराकोठी पुलिस 2 लीटर स्प्रिट के साथ एक व ई रिक्शा पर लदे 30 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि स्प्रिट के साथ छोटेलाल राय व ई रिक्शा पर 30 लीटर चुलाई शराब के साथ परबतिया देवी व छबीला सहनी को गिरफ्तार की। तीनो के खिलाफ उत्पाद के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की गई।