मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
बेंगु। अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को फ्रीज किया है। भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्थायी अनुमोदन के उपरांत भूमि, आवासीय भवन एवं दो वाहनों को फ्रीज किया गया।
#vdn #chittorgarh #vairalvideo #news