चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी में पाड़नपोल झरने के पास युवती की हत्या, चार दिन पुराना नग्न अवस्था मे मिला शव।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी में स्थित पाड़नपोल झरने के पास शुक्रवार को एक युवती का शव नग्नावस्था में मिला है। शव करीब 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतका की पहचान नहीं हुई है। इसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मामला हत्या और यौन अपराध से जुड़ा होने की आशंका है। शव शिनाख्तगी के बाद जांच आगे बढ़ेगी।
#vdn #chittorgarh #vairalvideo #news
Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 5, 2026