ग्वालियर गिर्द: UP के युवक ने ट्रांसपोर्ट नगर में लगाई फांसी, पेट के दर्द की बोलकर कमरे पर आया था
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में UP के फतेहपुर निवासी शिवा सविता ने किराए के कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिवा अपने चचेरे भाई सत्यम के साथ रहकर मजदूरी करता था। काम के दौरान पेट दर्द की बात कहकर वह कमरे पर लौट आया। रात में सत्यम वापस पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखने पर शिवा फंदे पर लटका मिला।