कटिहार: कजरा चौक के पास हाईवा एवं बाइक के बीच हुई टक्कर में युवक की मौत ।
कजरा चौक के पास हाईवा एवं बाइक के बीच हुई टक्कर में युवक की मौत । मनसाही थाना क्षेत्र के पूर्णिया- नारायणपुर फोरलेन सड़क के कजरा चौक के पास गुरुवार की देर शाम हाईवा एवं बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक का नाम मो जुबेर आलम बताया जाता है जो मनसाही थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक बाइक से अपने घर फुलहारा लौट रहा था कि कजरा पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक की टक्कर हाईवा से हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन की मदद से युवक को कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो