सेन्हा: सेन्हा में ट्रक और कार में हुई टक्कर, कोई हताहत नही
सेन्हा थाना क्षेत्र के समीप ट्रक और कार में टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। बताया जाता है कि कार सेन्हा की तरफ से घाघरा की ओर जा रही थी जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रही थी इसी दौरान सेन्हा के समीप अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।