Kishanganj टेढ़ागाछ: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) चौकी पेकटोला के जवानों ने पिलर संख्या 154/1 के निकट भोरहा गांव के पास तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।
जवानों ने 51 लीटर नेपाली शराब (कुल 162 बोतल - 60 लीची शराब, 90 फाइटर शराब एवं 12 बीयर) तथा 1 हीरो होंडा स्प्लेंडर जब्त किया। तस्कर SSB को देखते ही नेपाल भागने में सफल रहे।