कनकई नदी में समाई सड़क, महेशबतना के लोगों की बढ़ी परेशानी
बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के लौचा हाट से महेशबतना जाने वाली मुख्य सड़क एक वर्ष पूर्व कनकई नदी के कटाव की चपेट में आकर नदी में समा गई थी। सड़क टूटने से महेशबतना पंचायत के लोगों को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और विभाग से शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की है।