जिला जेल में बीतेदिनों बंदियों के बीच हुई मारपीट के मामले में जेल प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है । कोतवाली पुलिस ने जितेंद्र शर्मा जेल प्रहरी जिला जेल की रिपोर्ट के आधार पर राहुल पुत्र अमोल यादव निवासी उडीना के साथ मारपीट करने के मामले में बंदी शैलेंद्र पुत्र जयेंन्द्र गुर्जर बंदी राहुल गुर्जर एवं बंदी रवि गुर्जर के के विरुद्ध मामला दर्ज किया है ।