पचरुखी: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत
मोहम्मदपुर मोड़ पर सड़क दुर्घटना में घायल युवक की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दारौंदा थाना क्षेत्र के इंदापुर निवासी मोहित कुमार की सोमवार की सुबह मौत हो गई। गौरतलब हो कि रविवार की दोपहर मोहम्मदपुर मोड़ पर बोलोरो की ठोकर से बाइक सवार इंदापुर निवासी धर्मेंद्र सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था।