पचरुखी: मोहम्मदपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
पचरुखी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस की मदद से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा की गई। हालांकि की घायल की गंभीर स्थिति के मद्देनजर उसे डॉक्टरों ने सिवान सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक महाराजगंज निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र सुरेश कुमार है।