पचरुखी: मंद्रापाली में मौलाना की हत्या का मामला: दोस्त निकला कातिल
पचरुखी थाना क्षेत्र के मंद्रापाली गांव में शनिवार की देर रात हुई मौलाना की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोमवार की दोपहर दो बजे हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक मौलाना दिलशाद के दोस्त अब्दुल बारी रजा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को कई अहम सुबूत भी हाथ लगे हैं। पुलिस ने एक मोबाइल और हत्या प्रयुक्त एक चाकू को भी बरामद कर लिया है।