पचरुखी: नवलपुर गांव से लूट की बाइक हुई बरामद
पचरुखी पुलिस ने रविवार को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव से लूट की बाइक को बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लूट में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गौरतलब हो कि बीते गुरुवार की संध्या बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों आलापुर गांव के समीप एक युवक से बाइक, मोबाइल और पैसा छीन लिया था।