पचरुखी: एक्सीडेंट मामले में पचरुखी थाना परिसर से बोलेरो चालक गिरफ्तार
मोहम्मदपुर मोड़ पर रविवार की दोपहर हुए एक्सीडेंट को लेकर पचरुखी थाना परिसर से चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलोरो और बाइक को कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार बोलोरो चालक पंजाब प्रांत निवासी सुखपाल सिंह है। जिसे पुलिस ने सोमवार की दोपहर दो बजे सिवान कोर्ट में पेश किया।